Homeअपना शहर ,खास खबरे,
महिलाओं की सक्रियता से ही बदलेगा समाज

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर द्वारा शहर के सभी नौ मंडलों में श्रंखलाबद्ध दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को लक्ष्मीबाई मंडल चार शहर का नाका पर महिला मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को समाज में सक्रिय रहकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की पहल करने की सीख दी गई तथा संगठन के विस्तार एवं संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोडने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महिला मोचा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
लक्ष्मीबाई मंडल चार शहर का नाका पर महिला मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह में मुख्य रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत, श्रीमती मीरा दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता भदौरिया, महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती विजया तोमर, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती मालती प्रजापति, श्रीमती कैलाशी शर्मा, श्रीमती किरन भदौरिया, श्रीमती मधु शाक्य, श्रीमती गीता मेवाफरोश, श्रीमती शोभा राठौर, श्रीमती किरन खोकर सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की जिलामंत्री श्रीमती गीता भदौरिया ने किया।

Share This News :