Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया करेंगे इंदिरा गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्वालियर । प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती समारोह कार्यक्रम का पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार 12 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। 
शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि 12 नंवबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 2 बजे गोला का मंदिर स्थित कन्या अंध आश्रम मंे छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 19 नवंबर तक महानगर के हर ब्लाॅक में श्रीमती इंदिरा गांधी जयंती समारोह आयोजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम का समापन छत्री मंडी स्थित लेडिस पार्क में श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जायेगा।  

Share This News :