Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया 12 नवंबर को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 नवंबर को शताब्दी एक्सप्रेस ग्वालियर आयेंगे। रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत कर उनकी अगवानी की जायेगी, तदपश्चात सिंधिया जयविलास पैलेस पहुचंेगे। 
शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया एमआईटीएस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तदपश्चात दोपहर 2 बजे विवेक नगर मेला रोड स्थित मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के संयोजक प्रभूदयाल जौहरे के निवास स्थान पहुचंेगे जहंा पर उनके पुत्र विजेन्द्र एवं पुत्रवधु नीलम के सम्पन्न हुए शुभ विवाह के शुभ अवसर पर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 2.15 पर कालीमाई संतर मुरार थाने के पास स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लतीफ खां मल्लू के निवास स्थान पहुचंेगे, जहां पर लतीफ खां मल्लू के बड़े भाई स्व. खलील खां के 8 अक्टूबर को हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। 

Share This News :