Home > देश विदेश ,slider news,
गुजरातियों से PM मोदी की अपील: जाति नहीं, विकास के नाम पर वोट दें

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक पत्र के माध्यम से गुजरात की जनता को संदेश दिया है. गुजरात की जनता के बीच बांटे जा रहे इस पत्र में पीएम मोदी ने अपील की है कि लोग जातिवाद के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट दें.  

पीएम मोदी ने गुजराती में लिखे गए इस लेटर में कहा है, 'याद करें 22 साल पहले गुजरात कैसा था. आज गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बने हैं. इसलिए हम सब जातिवाद नहीं, विकासवाद को बढ़ावा देंगे, कौमवाद को नहीं, विकासवाद से गुजरात से मज़बूत करेंगे. वंशवाद से नहीं, विकासवाद से गुजरात में सामाजिक न्याय को मज़बूत बनाएंगे, परिवारवाद को नहीं, विकासवाद से देश और राज्य के ग़रीबों की मदद करेंगे.'

पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि गुजरात के आने वाले चुनाव में एक बार फिर सेवा करने का मौक़ा दीजिए और विकासयात्रा को आगे बढ़ाने का मौक़ा दीजिए. साथ ही लिखा है कि मेरे लिए गुजरात मेरी आत्मा और भारत परमात्मा है.

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के सीएम से पीएम बनने के सफर में गुजरात की अहम भूमिका रही है. नरेंद्र मोदी गुजरात विकास मॉडल को लेकर देश की सत्ता के सिंहासन पर काबिज हुए हैं. यही वजह है कि विपक्ष उनके ही दुर्ग में उन्हें मात देने की जुगत में है, तो नरेंद्र मोदी अपने किले को बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि 2019 की लड़ाई गुजरात में लड़ी जा रही है. गुजरात में मिली जीत मोदी को और मजबूत बनाएगी तो कांग्रेस के खाते में अगर सफलता आती है तो राहुल गांधी की जबरदस्त लॉन्चिंग हो सकती है.

Share This News :