Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नोटबंदी पर कांग्रेस का काला दिवस आठ नवंबर को, सिंधिया करेंगे जनआक्रोश सभा

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस द्वारा आठ नवंबर को गत वर्ष की गई नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) लागू करने की वरसी पर काला दिवस पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में एक जन आक्रांश सभा कर मनाएगी। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान समिति आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने बताया कि आठ नवंबर को दोपहर बारह बजे से जनआक्रोश सभा हेमू कालानी चौक महाराज बाडा पर आयोजित की गई है।  à¤‡à¤¸ जन आक्रोंश सभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी देश के लिए हानिकारक है और एक बडा घोटाला है। इस घोटाले के तहत कोलकता बैंक में भाजपा के खाते में पांच सौ और एक हजार के नोट लगभग तीन करोड के जमा किए गए। वहीं नोटबंदी से ठीक पहले इंदरापुरम गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हरियाणा नंबर की मारूति कार से तीन करोड के नोट जब्त किए गए। 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक अराजकता तथा मुसीबतों का पहाड टूटा वहीं नोटबंदी के दौरान लाइन में लगे लोगों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की। इन्हें मुआवजा तक नहीं दिया। इसके चलते छोटे और मध्यम उद्योग बंद हो रहे हैं। नौकरियां समाप्त हो रही है। उन्होंने नोटबंदी के नुकसान का मुआवजा देने की मांग केन्द्र सरकार से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रामवरन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, आदि मौजूद थे। 

Share This News :