Homeअपना शहर ,खास खबरे,
भाजयुमो ने आतंकवाद का पुतला फूंका

ग्वालियर । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार सायं फूलबाग स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई के समक्ष एकत्रित होकर मोमबत्तियां जलाकर जम्मू कश्मीर राज्य के सोफिया जिले के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट जो आतकंवादी हमले में शहीद हो गए थे, को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला तथा डाॅ. श्यामाप्रसद मुखर्जी प्रतिमा के सामने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा कर रहे थे।
आतकंवाद का पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य में आतकंवादियों ने घिनौनी हरकत की हैं और उन्होंने हमारे युवा मोर्चा के नेता को मारा है। हम सभी भाजपाजन उनको श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने आतकंवादियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री लगातार आतकंवादी घटना को रोकने के लिए सख्त जवाब दे रहे हैं और इस घिनौनी घटना का भी मुंहतोड जवाब दिया जाएगा। संपूर्ण जम्मू कश्मीर भारत का अखंड भाग है और रहेगा, यही नारा डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने दिया था और भारत से कश्मीर को देश विरोधी ताकतें अलग नहीं कर सकती हैं और आज हम यहंा एकत्रित होकर आतंकवाद का पुतला जला रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश उमरैया, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, शैली शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत दांतरे, अभिमन्यु सेंगर, रेखा धोलाखंडी, विनय जैन, सीपी मिश्रा, मोनू कंसाना, सोनू त्रिपाठी, संजय चैहान, उमेश जोशी, निखिल विजयर्गीय, अंकुर शर्मा, गौरव कुशवाह, शैलेंद्र्र सिकरवार, प्रतीक शर्मा, राहुल ढमोले, सुभाष शर्मा , चेरन भार्गव, सुरेंद्र व्यास आदि शामिल थे।

Share This News :