Homeअपना शहर ,खास खबरे,
हर घर पहुंचेंगे सिंधिया

चुनावी समर में उतरने से पहले कांग्रेस पूरी प्लानिंग कर रही है। चुनाव प्रचार अभियान समिति और आईटी सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि संभवतः गुना सांसद सिंधिया ही कांग्रेस का चेहरा होंगे। अब सिंधिया को हर घर पहुंचाने की प्लानिंग कांग्रेस कर रही है। खुद सिंधिया भी राज्य के हर घर पहुंच अपना संदेश देना चाहते है, जिससे जनता के सामने स्पष्ट मैसेज जाये। परंतु खुद सिंधिया का हर घर पहुंचना मुश्किल है इसके लिए सिंधिया के संकल्पों की टेम्पलेट या सोशल मीडिया के माध्यम से उनका संदेश पहुंचाने की तैयारी पार्टी कर सकती है। या फिर सिंधिया कोई तीसरा विकल्प भी तलाश सकते है।

Share This News :