Homeअपना शहर ,खास खबरे,
राज्यपाल कप्तान सिंह का ग्वालियर में होगा राज्यस्तरीय सम्मान

ग्वालियर. हरियाणा स्वर्ण जयंती के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इमरजेंसी बंदियों अथवा उनकी विधवाओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा किये जाने पर लोकतंत्र सेनानी संघ ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.
संघ की स्मारिका समिति के राष्ट्रीय सयोंजक तथा प्रदेश सचिव मदन बाथम ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय नेताओं कैलाश सोनी व संतोष शर्मा लंबे समय से इस दिशा में प्रयासरत थे तथा इस उपलब्धि के पार्श्व में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की भूमिका वंदनीय रही है. ज्ञातव्य हो कि कप्तान सिंह आपातकाल के दौरान 20 माह से अधिक समय तक केन्द्रीय जेल ग्वालियर में मीसा में निरुद्ध रहे हैं.
हरियाणा देश का पहला राज्य हैं, जिसमें इमरजेंसी बंदियों को ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया है तथा वोल्वों बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गयी है. संगठन के पदाधिकारी मदन बाथम एवं मोहन विटवेकर ने बताया कि ग्वालियर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह का सम्मान किया जायेगा.संगठन के पदाधिकारियों मदन बाथम, मोहन विटवेकर, प्रो योगेन्द्र मिश्र, गुलशन गोगिया, सर के पी सिंह, जी पी गर्ग, डी डी आर्य, पुनीत सक्सेना आदि ने संगठन के राष्ट्रीय नेताओं कैलाश सोनी व संतोष शर्मा को धन्यवाद दिया है.

Share This News :