Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
Bigg Boss 11: कैप्टन बनने के लिए इस कंटेस्टेंट ने पार की सारी हदें

रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार लड़ाई जारी है. विकास गुप्ता ने तो हंगामे से तंग होकर घर से भागने की भी कोशिश की है. यहां तक की विकास गुप्ता शो छोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये पेनल्टी देने के लिए भी तैयार हैं. लग्जरी बजट टास्क के खत्म होने के बाद घरवालों को नया कैप्टन भी मिल गया है.

विकास गुप्ता के काल कोठरी में जाने के बाद बिग बॉस ने घरवालों से कैप्टनसी के नए दावेदार चुनने के लिए कहा. घरवालों ने आपसी सहमति से हितेन और पुनीश को कैप्टन्सी का दावेदार चुना. जबकि बेनाफ्शा लग्जरी बजट टास्क में सबसे ज्यादा प्वाइंट्स होने के चलते पहले ही कैप्टन्सी की दावेदार थीं.

कैप्टन्सी टास्क में बाकी घरवालों को उस कंटेस्टेंट को पानी पिलाते रहना था जिसे वह कैप्टन नहीं बनना चाहते. इस टास्क के दौरान तीनों कंटेस्टेंट को वाशरुम नहीं जाना था और अपने पेशाब के प्रेशर को कंट्रोल करके रखना था.

बेनाफ्शा और हितेन अपने प्रेशर को ज्यादा देर तक कंट्रोल नहीं कर पाए और टास्क को क्विट करके पीछे हट गए. वहीं पुनीश शर्मा इस टास्क में बने रहे. यहां तक की टास्क के दौरान ही पुनीश ने अपने पेंट में ही पेशाब कर दिया.

Share This News :