Home > देश विदेश ,slider news,
स्वामीनारायण मंदिर में बोले मोदी- यह भव्यता और दिव्यता का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अक्षरधाम मंदिर के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं. अक्षरधाम मंदिर में संत ब्रह्मबिहारी स्वामी ने पीएम मोदी की अगवानी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मयूरद्वार का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर पर बनाए नए डिजिटल प्रदर्शनी को देखा. अब पीएम मोदी स्वामीनारायण संप्रदाय के लोगों को गुजराती भाषा में संबोधित कर रहे हैं.

लाइव अपडेट

-यह मंदिर अपने समय में अप्रतिम सुंदर बना है. आप भले ही बिना भक्ति भाव के इस मंदिर में प्रवेश करें, लेकिन यहां से निकलते वक्त आप भक्त हो जाएंगे.

-स्वामीनारायण मंदिर भव्यता और दिव्यता का प्रतीक है.

-मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी ने संबोधन शुरू कर दिया है.

मंदिर प्रांगण में हजारों भक्त मौजूद हैं. यहां पीएम मोदी के पहुंचने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. लेजर लाइट शो के जरिए मंदिर के इतिहास के बारे में बताया गया. मंदिर की लाइटिंग बेहद आकर्षक तरीके से की गई है. कहा जाता है कि इस मंदिर के निर्माण में कहीं भी इस्पात का प्रयोग नहीं किया गया है.

स्वामी नारायण मंदिर की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में मोदी का जाना इसलिए भी खास हो जाता है कि क्योंकि पाटीदार समाज के कई लोग भी इस मंदिर से जुड़ें हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से पहले PM मोदी यहां पाटीदारों को मनाने की कोशिश कर सकते हैं.

Share This News :