Home > देश विदेश ,
चुनाव आयोग ने की सुप्रीम कोर्ट से अपील, दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगे आजीवन रोक

नई दिल्‍ली। à¤šà¥à¤¨à¤¾à¤µ आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वो दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर आजीवन रोक लगा दी जाए। आयोग ने यह अपील कोर्ट में दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान लगाई है।

आयोग ने कहा कि उसने अपनी यह मांग सरकार के सामने भी रखी है और वह इस बारे मे कानून संशोधित करने के लिए सरकार को भी लिख चुका है। आयोग की इस बात पर कोर्ट ने इस बात का प्रूफ मांगते हुए कहा कि कब लिखा है सरकार को, दिखाओ।

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों के चुनाव लड़ने पर आजीवन रोक की मांग वाली PIL पर सुनवाई के दौरान दाग़ी नेताओं के ख़िलाफ़ लंबित मामलों की जानकारी मांगी गयी थी। कोर्ट ने कहा था, क्या याचिकाकर्ता के पास इसका कोई ब्‍यौरा है।‘

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘आप सजा होने के बाद 6 साल की रोक पर बहस कर रहे हो लेकिन जब कोर्ट में केस 20-20 साल लंबित रहता है और 4टर्म बीत जाते है, इसके बाद छह साल की रोक का क्या मतलब।‘ कोर्ट ने कहा कि 20-20 साल केस लंबित रहते है जबकि कोर्ट का आदेश है कि ऐसे मामलों मे 6 महीने से ज़्यादा स्टे नही दिया जाएगा। कोर्ट ने आगे कहा कि यह बहस इसलिए है क्योंकि मुक़दमों मे जल्दी फैसला नहीं आता।

Share This News :