Home > देश विदेश ,
बैंक फ्रॉड में कारोबारी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी के आरोप में कारोबारी गगन धवन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. धवन पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े होने का आरोप है.

धवन का नाम गुजरात आधारित कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड केस में सामने आया था. सीबीआई ने कंपनी पर धोखाधड़ी के मामले में तमाम दस्तावेज जब्त किए थे, जिसमें गगन धवन का नाम भी सामने आया था. इस कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है.

Share This News :