Home > देश विदेश ,
कांग्रेस ने चिदंबरम के जम्मू-कश्मीर को स्वायत्ता देने वाले बयान से खुद को किया अलग

नई दिल्ली. à¤•ांग्रेस ने पी चिदंबरम के जम्मू-कश्मीर को स्वायत्ता देने के बयान पर अपना पल्ला झाड़ लिया है. कांग्रेस ने कहा है कि यह एक व्यक्ति की राय हो सकती है, पार्टी की राय नहीं है.   

काग्रेस ने कहा है कि किसी व्यक्ति की राय जरूरी नहीं कि वह पार्टी की राय हो. बता दें कि चिंदबरम ने शनिवार जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता देने की हिमायत की, जिसकी बीजेपी ने तीखी आलोचना की है. कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा यह निर्विवाद रूप से बना रहेगा. साथ ही, उन्होंने चिदंबरम की टिप्पणी पर कहा कि किसी व्यक्ति का विचार जरूरी नहीं कि कांग्रेस का भी विचार हो. 

Share This News :