Homeअपना शहर ,खास खबरे,
होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन संचालक अपने परिसर को रखें साफ व स्वच्छ

ग्वालियर । स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए सभी वर्गों के नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। इसलिए सभी होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज गार्डन संचालक अपने अपने परिसर का साफ व स्वच्छ रखें तथा पाॅलीथिन का प्रयोग न करें। इसके साथ ही सभी होटलों व मैरिज गार्डनों के बीच एक स्वच्छता का कम्पटीशन भी होगा, जिसमें अव्वल आने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह बात आज आयुक्त नगर निगम विनोद शर्मा ने होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन संचालकों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित स्वच्छता समागम में कही।
सिटी सेंटर स्थित निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित स्वच्छता समागम में शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज गार्डन संचालक, अपर आयुक्त रिंकेश वैश्य, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी, गिरीश जैन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित संबंधित विभाग एवं कार्यों से जुडे नागरिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर निगम आयुक्त शर्मा ने बताया कि सभी शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज गार्डन संचालकों की यह जिम्मेदारी है कि ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए सभी सहयोग करें तथा स्वच्छता के लिए निर्धारित प्रारुप के अनुसार अपने संस्थानों में स्वच्छता की स्थिति के बारे में जानकारी भरकर दें, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित दल द्वारा सभी संस्थानों का निरीक्षण कर रैंकिग प्रदान की जाएगी।
निगमायुक्त शर्मा ने सभी संचालकों को बताया कि विभिन्न संस्थानों में यदि संचालक कचरे का रीयूज कर सके तो बहुत ही अच्छा होगा तथा वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी संचालक अपने यहां पाॅलीथिन का उपयोग न तो करें न हीं किसी को करने दें अन्यथा कडी कार्यवाही होगी। कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वच्छता पर आधारित एक फिल्म दिखाई गई तथा सभी को स्वच्तछता का संकल्प दिलाया गया।

Share This News :