Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
एक और नया देश बना, स्पेन से अलग हुआ कैटेलोनिया

कैटेलोनिया लंबी लड़ाई के बाद स्पेन से अलग होकर आजाद मुल्क बन गया है. कैटेलोनिया की संसद में मतदान के स्वतंत्रता की घोषणा की गई है. वहीं, शुक्रवार को ही स्पेन की संसद में कैटेलोनिया पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए मतदान होना था, लेकिन उससे पहले ही कैटेलोनिया की संसद ने मतदान कर इसकी घोषणा कर दी.

75 लाख की आबादी वाले कैटेलोनिया की राजधानी बार्सलोना है. इससे पहले स्पेन की सरकार ने कैटेलोनिया के अलगाववादी नेता को आगाह किया था कि कानूनी व्यवस्था में लौटने के लिए उनके पास तीन दिन का समय है. स्पेन की सरकार की ओर से तय शुरुआती समय सीमा को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैटेलोनिया के राष्ट्रपति चार्ल्स पुइगदेमोंत ने स्पैनिश प्रधानमंत्री मारियानो राजोय के साथ बातचीत का आह्वान किया था. साथ ही उन्होंने मैड्रिड की ओर से ‘हां या ना’ में जवाब देने की मांग पर कुछ नहीं कहा था.

शुक्रवार सुबह मारियानो राजोय ने सीनेट से कैटेलोनिया के अधिकारियों को बर्खास्त करने को कहा था. हालांकि कैटेलोनिया की संसद की ओर से आजादी की घोषणा करने के बाद राजोय ने स्पेन के लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि कैटेलोनिया में जल्द ही कानून व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी.

कब हुआ जनमत संग्रह का वादा?

कैटेलोनिया में हुए साल 2015 के चुनाव में अलगाववादियों को जीत मिली थी. इस चुनाव के दौरान ही इन्होंने जनमत संग्रह कराने का वादा किया था. वर्ष 1977 में तानाशाही से उबरने के बाद से यह स्पेन का सबसे खराब राजनीतिक संकट माना जा रहा था. स्पेन के नेतृत्व ने इस जनमत संग्रह को खारिज कर दिया था. दूसरी तरफ अदालतों ने भी इसे रोकने को कहा था. इस मसले को लेकर स्पेन पुलिस ने कैटेलोनिया के कई अधिकारियों को गिरफ्तारी की थी.

कड़े विरोध के बाद भी हुआ था जनमत संग्रह

 

स्पेन से अलग होने के लिए सरकार के कड़े विरोध के बावजूद कैटेलोनिया में जनमत संग्रह हुआ था. जनमत संग्रह के दौरान काफी हिंसा हुई थी. जनमत संग्रह के बाद कैटेलोनिया प्रशासन ने घोषणा कर बताया था कि जनमत संग्रह में भाग लेने वाले 90 फीसदी लोग स्पेन से अलग होना चाहते हैं. वहीं, स्पेन का कहना था कि देश की संवैधानिक अदालत ने इस जनमत संग्रह को अवैध करार दिया है.

 

स्पेन ने जमनत संग्रह को बताया था अवैध

स्पेन का कहना है कि देश की संवैधानिक अदालत ने इस जनमत संग्रह को अवैध करार दिया था. प्रधानमंत्री मारियानो रहोई ने कहा था कि जनमत संग्रह हुआ ही नहीं है. उनका कहना है कि कैटेलोनिया के अधिकतर लोग स्पेन से अलग नहीं होना चाहते. हालांकि इसके बावजूद आज कैटालोनिया अलग होकर आजाद मुल्क बन गया.

Share This News :