Home > देश विदेश ,slider news,
शिवसेना-राज ठाकरे को पसंद आने लगे हैं राहुल, बदलेगा महाराष्ट्र में मोदी का समीकरण?

महाराष्ट्र की राजनीति में नया गुल खिलने लगा है और इसकी महक आने लगी है. मुंबई में गुरुवार को आजतक के कार्यक्रम मुंबई मंथन में बीजेपी की स्वाभाविक सहयोगी पार्टी माने जाने वाली शिवसेना के नेता संजय राउत और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे (मनसे) ने खुलकर इसका इजहार किया है. राउत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लीडरशिप की जमकर सराहना की, तो राज ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी को पप्पू कहने वालों को उनसे डर लगने लगा है.

मुंबई मंथन के बीजेपी बनाम शिवसेना सेशन में राउत ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. जनता किसी को भी पप्पू बना सकती है, राहुल गांधी अब पप्पू नहीं हैं. राहुल गांधी क्या बोलता है, क्या करता है. किससे मिलता है. उसमें इस देश की जनता रूचि लेने लगी है. इसका मतलब है कि राहुल गांधी भी इस देश को लीडरशिप दे सकते हैं.

राउत के साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने भी राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि जिस व्यक्ति को बीजेपी पप्पू-पप्पू कहती रही, आज वो गुजरात में झप्पू बन गया है. उनकी रैली में जितने लोग आ रहे हैं. उससे डरकर प्रधानमंत्री आठ-आठ बार नौ-नौ बार गुजरात जा रहे हैं.

Share This News :