Home > देश विदेश ,
पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इस्लामाबाद। à¤ªà¤¨à¤¾à¤®à¤¾ पेपर केस में भ्रष्टाचार के दो मामलों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उनके वकील ने इस बात की पुष्टि की है। नवाज फिलहाल लंदन में अपनी बीमार पत्नी की देखभाल में लगे हैं।

वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी मरियम नवाज भी भ्रष्‍टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए गुरुवार को इस्‍लामाबाद स्थित एक अकाउंटबिलिटी कोर्ट पहुंचीं। लंदन स्थित एवेनफील्ड फ्लैट के स्वामित्व से संबंधित मामले में मरियम, उनके पति सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर और पिता शरीफ भी नामजद हैं।

तीनों के खिलाफ दायर इस मामले में नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (एनएबी) द्वारा 19 अक्टूबर को उन्‍हें दोषी करार दिया गया था। हालांकि उन्‍होंने खुद को निर्दोष बताया है। इस मामले में दायर आरोपपत्र में अपदस्थ प्रधानमंत्री के बेटे हसन और हुसैन नवाज सह-आरोपी हैं।

Share This News :