Home > देश विदेश ,
चित्रकूट में भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी के सामने कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी

भोपाल। à¤¸à¤¤à¤¨à¤¾ जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी के बीच मुकाबला होगा। नामांकन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख के एक दिन पहले दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। नीलांशु नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हैं, वहीं त्रिपाठी संगठन में जिला मंत्री और मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने महेंद्र मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

चित्रकूट में नौ नवम्बर को चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन के लिए जिला कांग्रेस से पैनल भेजा गया था, जिसमें नीलांशु चतुर्वेदी के अलावा दिवंगत विधायक प्रेमसिंह के दामाद संजय कछवाह का नाम भी था। नीलांशु चतुर्वेदी नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की पसंद बताए जाते हैं। सतना क्षेत्र सिंह के प्रभाव वाला होने के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी थी। बताया जाता है कि चतुर्वेदी ब्राह्मण राजपरिवार से हैं।

इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद नीलांशु ने समाजसेवा के क्षेत्र में काम किया। वे 2009 में नयागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। अभी उनकी छोटी बहन प्राची नपा अध्यक्ष हैं। नीलांशु चतुर्वेदी ने बताया कि वे सोमवार को नामांकन पर्चा भरेंगे। पता चला है कि उन्हें नामांकन पर्चा दाखिल कराने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी पहुंच रहे हैं।

 

 

Share This News :