Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अब गुना से ही वापस लौटेगी ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गुना स्टेशन पर शुरू होने जा रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते ग्वालियर से भोपाल के बीच चलने वाली ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 10 दिन तक सिर्फ गुना तक ही जाएगी। गुना से ही ट्रेन वापस आ जाएगी। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी, क्योंकि कई ऐसे यात्री हैं जो इस ट्रेन से गुना के आगे जाते हैं। इसमें अप डाउन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है।

गुना के पास 22 अक्टूबर से मेंटेनेंस कार्य शुरू होने जा रहा है। मेंटेनेंस कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा, इसके चलते गुना के आगे ट्रेनों का आवागमन भोपाल लाइन पर नहीं हो पाएगा। ग्वालियर से चलकर भोपाल जाने वाली भोपाल इंटरसिटी को दस दिन तक सिर्फ ग्वालियर से गुना के बीच ही चलाया जाएगा।

22 अक्टूबर से ट्रेन गुना तक जाएगी और गुना से ही ग्वालियर वापस आएगी। गुना के आगे 31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इस ट्रेन से कई लोग ऐसे हैं जो रोज अप डाउन करते हैं। सुबह इस ट्रेन से जाते हैं और रात में इसी ट्रेन से वापस ग्वालियर आ जाते हैं। उन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्वालियर-बीना पैसेंजर को भी कर सकते हैं रद्द

ग्वालियर से बीना के बीच चलने वाली ग्वालियर-बीना पैसेंजर को भी गुना के बाद रद्द किया जा सकता है। हालांकि अभी इस मामले में पश्चिम मध्य रेलवे से कोई स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं।

Share This News :