Home > देश विदेश ,
जब जेट एयरवेज की फ्लाइट में हुआ धमाका, और थम सी गई यात्रियों की सांसे

इंदौर। à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ से इंदौर आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में उस समय हड़कम्प मच गया जब अचानक धमाका हुआ। दरअसल एक महिला पैसेंजर के मोबाइल में ये ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि फ्लाइट के सभी यात्री घबरा गए और हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट हुआ वो परिवार सहित दीपावली के लिए दिल्ली से इंदौर आ रही थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक जेट एयरवेज की फ्लाइट नम्बर 9W 0791 में ये ब्लास्ट हुआ। अर्पिता धाल नामक यात्री ने अपना मोबाइल पर्स में रखा था और उसी में ये ब्लास्ट हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 10.20 बजे फ्लाइट उड़ी। कुछ मिनटों बाद जब फ्लाइट में यात्रियों को ब्रेकफास्ट दिया जा रहा था उसी समय पर्स में रखे इस मोबाइल में ब्लास्ट हो गया।

अर्पिता अपने पति अतुल धाल और अन्य परिजनों के साथ दीपावली के लिए इंदौर आ रही थी। जिस समय फ्लाइट में स्नेक्स सर्व किए जा रहे थे तभी अचानक ब्लास्ट हुआ। अर्पिता का सैमसंग मोबाइल उनके पर्स में रखा था और पर्स को उन्होंने पैरों के पास रखा था। ब्लास्ट के बाद मोबाइल में आग लग गई और काफी धुंआ भी निकल रहा था। फ्लाइट के मिड एयर में हुए तेज धमाके से यात्रियों में हड़कम्प मच गया। लेकिन पैसेंजरों की जान की परवाह नही करते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर ही लेंड किया।

Share This News :