Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
US उकसाता रहा तो उसके गुआम एयरबेस पर मिसाइलों की बौछार कर देंगे: NKorea

प्योंगयांग. नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका से कहा है कि अमेरिका इसी तरह से उकसावे वाली कार्रवाई करता रहा तो उसके गुआम एयरबेस को मिसाइलों से तबाह कर देंगे। गुआम, पैसिफिक ओशन में अमेरिका का एयरबेस है। नॉर्थ कोरिया मानता है कि यूएस इसका इस्तेमाल उसके देश में हमले के लिए कर सकता है। ट्रम्प लगातार बयानबाजी करते हैं...


- नॉर्थ कोरिया का ये भी कहना है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। सितंबर में ट्रम्प ने तानाशाह किम जोंग उन को रॉकेट मैन बताया था।
- बता दें कि 3 सितंबर को नॉर्थ कोरिया ने हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था। इसके बाद 15 सितंबर को उसने जापान के ऊपर से इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल गुजारी थी।
- इसके बाद अमेरिका भी कोरियाई पेनिनसुला के ऊपर से 3 बार अपने B-1B बॉम्बर्स उड़ा चुका है। इन बॉम्बर्स ने गुआम बेस से ही उड़ान भरी थी। अमेरिकी बॉम्बर्स के साथ साउथ कोरिया और जापान के फाइटर प्लेन्स ने भी उड़ान भरी थी।
अमेरिका नॉर्थ कोरिया को हेंडल करने में रहा है फेल
- नॉर्थ कोरियाई सरकार (DPRK) ने अमेरिका को जो धमकी दी है, वो डीपीआरके इंस्टीट्यूट के अमेरिकन स्टडीज के रिसर्चर किम क्वांग हाक ने लिखी है।
- किम ने ये भी लिखा, "जैसे ही नॉर्थ कोरिया कोई टेस्ट करता है, ट्रम्प और उनके ग्रुप के लोग ट्विटर पर कई चीजें (बयान) पोस्ट करने लगते हैं। अमेरिका बीते 25 साल से नॉर्थ कोरिया को हेंडल करने में फेल ही रहा है। कभी वो मिलिट्री ऑप्शन की बात कहता है, तो कभी तूफान के पहले की खामोशी तो कभी हमें पूरी तरह से तबाह करने की।"
नॉर्थ कोरिया के 6 न्यूक्लियर टेस्ट
- नॉर्थ कोरिया 2006, 2009, 2013 और 2016 में न्यूक्लियर बम की टेस्टिंग कर चुका है।
- 9 अक्टूबर, 2006- पहली बार जमीन के अंदर किया न्यूक्लियर टेस्ट। यूएस से एटमी वॉर का बताया था खतरा।
- 25 मई, 2009- दूसरी बार किया एटमी टेस्ट।
- 13 जून, 2009- नॉर्थ कोरिया ने कहा कि वो यूरेनियम एनरिचमेंट करेगा। इसे न्यूक्लियर वेपन्स और प्लूटोनियम बेस्ड रिएक्टर बनाने की संभावना माना गया।
- 11 मई, 2010- न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाने का दावा किया। आशंका जताई गई कि नॉर्थ ज्यादा पावरफुल बम बनाएगा।
- 13 फरवरी, 2013- तीसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 10 दिसंबर, 2015- तानाशाह उन का दावा- हासिल की हाइड्रोजन बम टेस्ट की कैपिबिलिटी।
- 6 जनवरी, 2016- हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया।
- सितंबर, 2016- पांचवां एटमी टेस्ट किया।
- 3 सितंबर, 2017- छठा एटमी टेस्ट किया। ये हाइड्रोजन बम था।

Share This News :