Home > देश विदेश ,
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

जम्मू। à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚-कश्मीर के पुलवामा में एक बार सेना और आतंकियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

खबरों के अनुसार सुरक्षाबलों के जिले के लितर में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद टीम ने इलाके को घेर लिया।

सुबह के समय शुरू हुई इस मुठभेड़ में कुछ देर बाद ही सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैय्यबा के बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान वसीम शाह और हाफिज निसार के रूप में हुई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां के गतिपोरा गांवद में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आबिद सहित दो अन्य आतंकी को मार गिराया गया था।

Share This News :