Home > देश विदेश ,slider news,
पटाखा बैन पर भड़के त्रिपुरा के गर्वनर रॉय, कहा- अवॉर्ड वापसी गैंग चिताओं पर भी डाल दे याचिका

दिल्ली-एनसीआर में इस दिवाली पर पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है. ऐसे में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय का एक ट्वीट विवाद के घेरे में आ गया है.

मंगलवार को अपने ट्वीट में रॉय ने लिखा- ‘कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है कि प्रदूषण का हवाला देकर अवॉर्ड वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे.’

डिया टुडे से फोन पर बातचीत में राज्यपाल ने साफ किया कि वो एक हिन्दू होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाखुश हैं, क्योंकि ये समुदाय को उसके उत्सव से जुड़े एक अहम पहलू से वंचित करता है.

 à¤®à¤¾à¤²à¥‚म हो कि बीजेपी नेता से राज्यपाल बने तथागत रॉय को सोशल मीडिया पर कुछ मुद्दों पर उनके हार्ड-लाइन रुख के लिए जाना जाता है. हाल में उन्होंने रोहिंग्या के लिए ‘कचरा’ कहने वाला विवादित बयान दिया था.

Share This News :