Home > देश विदेश ,
फिदायीन हमला, 18 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक शिया दरगाह में फिदायीन हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 22 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह आत्मघाती धमाका बलूचिस्तान के झाल माग्सी इलाके में स्थित फतेहपुर दरगाह  में हुआ है.उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने आत्मघाती हमलावर को दरगाह में घुसने से रोकने की कोशिश की, तो उसने खुद को उड़ा लिया.  à¤¨à¥à¤¯à¥‚ज चैनल जियो ने डिप्टी कमिश्नर असादुल्ला काकर के हवाले से इस फिदायीन हमले में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. बलुचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवरुल हक काकर ने इस बात की पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती हमला है.

Share This News :