Home > देश विदेश ,slider news,
राहुल गांधी की ताजपोशी से कांग्रेस को डब्ल फायदा

कांग्रेस पार्टी में बदलाव की बयार चल चुकी है। पहली खबर तो जग जाहिर हो चुकी है कि राहुल गांधी जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की कमान संभाल लेंगे। इसी तरह की एक और महत्वपूर्ण जानकारी आ रही है कि राहुल गांधी 2019 के आम चुनावों में लोकसभा की दो सीटों से चुनाव लडेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के अलावा कर्नाटक की बेल्लारी से चुनाव लडेंगे। हालांकि पार्टी की ओर से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन राजनैतिक जानकारों की मानें तो दक्षिण में राहुल को उतारने के पीछे रणनीतिकारों को दो फायदे नजर आ रहे हैं। एक तो उनके आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि देश व्यापी होगी। वहीं दूसरी ओर दक्षिण में लगातार खिसकते जनाधार को रोकने में राहुल की लांचिंग से मदद मिलेगी। 1999 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की à¤¬à¥‡à¤²à¥à¤²à¤¾à¤°à¥€ सीट पर बीजेपी ने सुषमा स्वराज को उतारा था। जिसमें सुषमा ने विदेशी बहू बनाम देशी बहू का नारा दिया था लेकिन यहां से भी सोनिया ने जीत दर्ज की थी क्योंकि यह भी रायबरेली की तरह कांग्रेस की परंपरागत सीट थी। एेसे में अब राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद पहले सीधे देश के सबसे बड़े चुनाव ही होंगी। इसके चलते कांग्रेस रणनीतिकार अपने युवा नेता की इमेज बिल्ड करने करने में जुटे हुए हैं। जानकारों के मुताबिक उनका अमरीका दौरा भी इसी रणनीति का हिस्सा था और अब दो लोकसभा सीटों से चुनाव की बाते सामने आना उसी रणनीति का दूसरा हिस्सा है। 

Share This News :