Home > देश विदेश ,
उद्धव ने भी PM को घेरा, कहा- बुलेट ट्रेन की बजाय रोजमर्रा की चीजों के दाम रखें स्थिर

मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन के ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन की बजाय बुनियादी सुविधाएं दे दें. उन्होंने सवाल किया कि आखिर बुलेट ट्रेन से कितने लोग अहमदाबाद की यात्रा करेंगे? बुलेट ट्रेन एक फ्री का सांप है. आखिर कौन इसे चाहता है?  

उद्धव ने पीएम मोदी से कहा कि अगर आप शहरों को जोड़ना चाहते हैं, तो देश के दो छोर को जोड़िए. शिवसेना प्रमुख ने कहा, 'मैं मोदी को बताना चाहता हूं कि पांच रोजमर्रा की चीजों की कीमत स्थिर होनी चाहिए. अगर रोजमर्रा की चीजों की कीमत अस्थिर रही, तो आपका बचा हुआ कार्यकाल भी अस्थिर हो जाएगा.

Share This News :