Homeअपना शहर ,
राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया सदैव दीन-दुखयों की संबल बनीं: श्रीमती माया सिंह

नगरीय विकास मंत्री ने अनुसूचित जनजाति के बच्चों को कराया भोजन

ग्वालियर। राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया सदैव दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की संबल बनीं। उनका सार्वजनिक जीवन हम सबके लिये प्रेरणा स्त्रोत है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। श्रीमती माया सिंह बुधवार को राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद नीडम में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को भोजन वितरण करने पहुँचीं थी। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह तथा धीरेन्द्र सिंह चंदेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपने हाथ से बच्चों को सुरूचिपूर्ण भोजन परोसा। साथ ही उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया चाहे प्राकृतिक आपदा हो अथवा अन्य कोई संकट का समय वे  सदैव पीडि़तों के बीच खड़ीं दिखाई देती थीं। उनकी मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिये प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत के साथ प्रयासरत है। बुधवार को प्रात:काल में नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने छत्री परिसर में स्थित स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सिटी सेंटर चौराहे पर स्थित राजमाता की प्रतिमा को भी पुष्पाहार पहनाया।

पुष्पाजंलि अर्पित की

श्रद्वेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए भी राजनीति से कुछ नहीं लिया, वह चाहती हैं तो कोई भी बडा पद ले सकती थीं लेकिन राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम था आमजन की सेवा के लिए वह राजपथ से लोकपथ पर आईं। उन्होंने आमजन की सेवा का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने की शक्ति ईश्वर हम सबको प्रदान करें और हम उनके दिखाये मार्ग पर चलें यही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उक्त उद्गार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के तिथि अनुसार जयंती पर कटोराताल मार्ग स्थित छत्री में राजमाता जी की समाधि स्थल पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पुष्पांजलि कार्यक्रम के अवसर पर भजन गायक राजेंद्र पारीक एवं सहयोगी सरिता सोनी तथा उनके साथियों ने मधुर आवाज में जय राघव माधव, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

 

Share This News :