Homeअपना शहर ,
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन प्राप्त करने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी अधिकृत

ग्वालियर। कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किए जाने वाले ज्ञापनों को प्राप्त करने एवं उन पर प्रभावी कार्यवाई करने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही उनके लिंक अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने इन सभी अधिकारियों से इस काम को गंभीरता से अंजाम देने के निर्देश दिये हैं।

अपर जिला दण्डाधिकारी शिवराज वर्मा ने बताया कि सोमवार के दिन एसडीएम झाँसी रोड (मोबा. 83057-78278) ज्ञापन प्राप्त करने के लिये अधिकृत किए गए हैं। इसी तरह मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर आर सी मिश्रा (मोबा. 94254-82798), बुधवार को एसडीएम मुरार गणेश जैसवाल (मोबा. 94254-86364), गुरूवार को एसडीएम ग्वालियर सिटी रिंकेश वैश्य (मोबा. 97133-89210), शुक्रवार को एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण (मोबा. 94257-43666) और कार्यदिवस शनिवार को एसडीएम घाटीगाँव (मोबा. 94253-38594) ज्ञापन प्राप्त करेंगे।

महिप तेजस्वी के लिंक अधिकारी आर सी मिश्रा और आर सी मिश्रा के लिंक अधिकारी का दायित्व गणेश जैसवाल निभायेंगे। इसी तरह गणेश जैसवाल के लंक अधिकारी रिंकेश वैश्य और रिंकेश वैश्य के लिंक अधिकारी एच बी शर्मा होंगे। एच बी शर्मा के लिंक अधिकारी विनोद सिंह और विनोद सिंह के लिंक अधिकारी का दायित्व महिप तेजस्वी को सौंपा गया है। यदि कोई अधिकृत अधिकारी और लिंक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं होने पर एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण एच बी शर्मा और डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह ज्ञापन प्राप्त करेंगे।

Share This News :