Home > देश विदेश ,
भगदड़, 15 लोगों की मौत

 à¤…पडेट्स à¤®à¥à¤‚बई में रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा परेल और एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज पर हुआ. 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बारिश के कारण ओवर ब्रिज पर फिसलन थी, रेलिंग का हिस्सा टूटने से हादसा हुआ.

हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ. तेज बारिश होने के बाद लोग फुटऑवर ब्रिज पर ही खड़े थे, और बरिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. इसके कारण ब्रिज पर भीड़ बढ़ गई, भगदड़ मच गई. कहा जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया था. इसके बाद सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई. इसी दौरान रेलिंग के बड़े होल से भी कुछ लोग नीचे गिर गए.

 

Share This News :