Homeअपना शहर ,
व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में मनाई गई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 97वीं जयंती

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज, झॉंसी रोड ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 97वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रुप मे साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीधर पराडक़र उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री पराडक़र ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व एक आदर्श व्यक्तित्व था। राज परिवार से सम्बंध होने के बावजूद भी वे स्वभाव से सरल और त्याग की मूर्ती थीं। समाज के प्रत्येक वर्ग में शिक्षा का प्रकाश फैलाना ही उनका उद्देश्य था। इसके लिये वे आजीवन अपना योगदान देती रहीं।

व्ही.आई.एस.एम ग्रुप ऑफ स्टडीज के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने राजमाता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्वालियर को शिक्षा का केन्द्र बनाने में राजमाता जी का बहुत बडा योगदान है। ग्वालियर में आज जितने भी उच्च शिक्षण संस्थान हैं, वे राजमाता जी के अथक प्रयासों का ही फल है। वे आजीवन ग्वालियर के विकास के लिये प्रतिबद्ध रहीं। व्ही.आई.एस.एम ग्रुप ऑफ स्टडीज की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने श्रीधर पराडकर को स्मृती चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉं. प्रज्ञा सिंह, सीनियर सांईटिस्ट डॉ. जाना एंव व्ही.सी.ई. प्राचार्या प्रो. मीरा गुप्ता सहित अन्य स्टाफ एंव छात्र छात्राऐं उपस्थित थें।                                     

Share This News :