Home > देश विदेश ,
अशोक चौधरी पर गिरी गाज, सोनिया गांधी ने बिहार अध्यक्ष पद से हटाया

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से कांग्रेस में चल रही उठापटक की गाज आखिरकार अशोक चौधरी पर गिर ही गई. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया है.

अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है. उन पर पार्टी में फूट डालने के आरोप लग रहे थे, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को ये फैसला लिया.

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है'. कांग्रेस पार्टी की ओर से यह कदम इन खबरों के बीच आया है पार्टी की राज्य इकाई में दो फाड़ हो सकते हैं जिसमें से एक धड़े की अगुवाई चौधरी कर सकते हैं.

Share This News :