Homeअपना शहर ,
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे जिला स्तरीय गोपाल प्रतियोगिता के पुरस्कार

लगभग 19 लीटर दूध देने वाली साहीवाल नस्ल की गाय बनी विजेता

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे जिला स्तरीय गोपाल प्रतियोगिता के पुरस्कार

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्‍यवस्था का एक आवश्यक घटक है। पशुपालन को और बढ़ावा देने की जरूरत है। यह बात जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव ने जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कही। यह प्रतियोगिता पशु चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

प्रतिदिन लगभग 19 लीटर दूध देने वाली श्री ध्रुव सिंह यादव की साहीवाल नस्ल की गाय को जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने घासमण्डी मुरार निवासी ध्रुव सिंह को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की। इसी प्रकार डबरा के श्री धमेन्द्र परिहार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार और 15 हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार मुरार की श्रीमती नीरज शर्मा को दिया गया।

इस अवसर पर श्री कप्तान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. एस सी रायकवार, उपसंचालक पशुपालन डॉ. ओ पी त्रिपाठी व उप संचालक कृषि श्री आनंद बड़ोनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :