Homeअपना शहर ,
सहायक विकास विस्तार अधिकारी निलंबित

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतना जनपद पंचायत डबरा के एडीईओ (सहायक विकास विस्तार अधिकारी) श्री नवल किशोर शिवहरे को भारी पड़ा है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने उन्हें निलंबित कर दिया है। डॉ. गोयल ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियमों के तहत यह कार्रवाई की है।

      सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री शिवहरे द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से इन्दिरा आवास योजना के हितग्राहियों को समय से दूसरी किश्त नहीं मिल पाई। साथ ही उनके द्वारा इस संबंध में जिला पंचायत को भ्रामक जानकारी भेजी गई। जाँच में श्री शिवहरे की लापरवाही साबित होने पर कलेक्टर ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

विभागीय जाँच भी होगी, आरोप पत्र जारी

कलेक्टर द्वारा एडीईओ श्री शिवहरे के खिलाफ विभागीय जाँच भी प्रस्तावित की है। साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिया है। श्री शिवहरे को 15 दिवस के भीतर कलेक्टर कार्यालय में आरोप पत्र का लिखित उत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Share This News :