Home > देश विदेश ,
बेनामी संपत्त‍ि की दें जानकारी और बनें करोड़पति

अगर आपको करोड़पति बनना है तो पड़ोसी के घर पर नजर रखनी शुरू कर दें. अरे नहीं हम आपको उसके घर में चोरी करने को नहीं कर रहे हैं. हम तो बता रहे हैं कि बस आप यह पता लगाएं कि उसकी संपत्ति कहीं बेनामी संपत्ति तो नहीं है. जी हां सरकार बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वालों को करोड़पति बनाने की तैयारी कर रही है. à¤¬à¥‡à¤¨à¤¾à¤®à¥€ संपत्ति à¤•े खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी केंद्र सरकार अगले महीने बड़ा घोषणा कर सकती है.सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के अधि‍कारी ने बताया कि बेनामी संपत्ति की जांच कर रही है जांच एजेंसियों को जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी जो इस योजना पर काम कर रहे हैं. नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि सूचना देने वाले शख्स को कम से कम 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा. इसके साथ ही उस शख्स की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो.

Share This News :