Home > देश विदेश ,
परवेज मुशर्रफ का सनसनीखेज आरोप, जरदारी ने कराई थी बेनजीर की हत्या

 à¤ªà¤¾à¤•िस्तानी के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने बेनजीर भुट्टो हत्या कांड के संबंध सनसनीखेज बयान जारी किया है। पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने बेनजीर के पति पर आरोप लगाया है कि आसिफ अली जरदारी बेनजीर भुट्टो और मुर्तजा भुट्टो की हत्या में शामिल रहे हैं।मुशर्रफ ने कहा कि बेनजीर भुट्टो की हत्या का सबसे ज्यादा फायदा बेनजीर के पति आसिफ अली जरदारी को हुआ। परवेज मुशर्रफ ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो डालकर जरदारी पर ये आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि परवेज मुशर्रफ को हाल में ही पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के मर्डर केस में भगोड़ा करार दिया गया है। मुशर्रफ ने कहा, 'जब भी कोई हत्या होती है तो पहले यह देखा जाना जरूरी है कि इसका सबसे अधिक फायदा किसे होगा। उन्होंने कहा, 'केवल एक ही शख्स था जिसे बेनजीर की हत्या से फायदा होना था और वह शख्स आसिफ अली जरदारी थे।

Share This News :