Home > देश विदेश ,
नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तरीफ की

न्यूयॉर्क। à¤œà¥à¤²à¤¾à¤ˆ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल यात्रा पर गए थे, उस दौरान इजरायली पीएम नेतन्याहू ने मोदी का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया था। रिश्तों को वो गर्माहट आज भी बरकरार है। तभी तो संयुक्त राष्ट्र महासभा की अपनी स्पीच में इजरायल के प्रधानमंत्री बंजामिन नेतन्याहू ने उस मुलाकात का जिक्र किया। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ों नेताओं की मेजबानी की होगी, मगर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इजरायल यात्रा सही मायनों में ऐतिहासिक थी।

पीएम मोदी की तरीफ करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह हमेशा असीमित संभावनाओं की तरफ देखते हैं। उनका यह नजरिया भारत के साथ साथ, इजरायल और यहां तक कि पूरी मानव जाति के लिए होता है। नेतन्याहू ने कहा, 'मैं इस मंच पर पिछले साल भी आया था, और मैंने इजरायल में आ रहे बदलावों की चर्चा की थी। पिछले एक साल में काफी बदलाव आया है।'

वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, 'सैंकड़ों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और कई अन्य नेता इजरायल दौरे पर आए। इनमें कई पहली बार आए थे। इनमें दो नेताओं का दौरा सही मायनों में ऐतिहासिक था।'

उन्होंने कहा कि मई में राष्ट्रपति ट्रंप पद ग्रहण करने के बाद अपनी पहली यात्रा में इजरायल आए थे। वहीं जुलाई में पीएम मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो इजरायल दौरे पर आए थे। नेतन्याहू ने कहा, 'आपने हमारी तस्वीरें देखीं होंगी। हम पोदेरा में बीच पर थे, हमने समुद्र के पानी से नमक अलग करने के पोर्टेबल यंत्र से लैस जीप की सवारी की जिसकी इस्राइली उद्यमियों ने खोज की।

हमने भूमध्य सागर में उतरने से पहले अपने जूते निकाले और समुद्र का पानी पिया, जिसे कुछ मिनट पहले ही शुद्ध किया गया। हम लोगों ने अपने जूते उतार दिए थे और काफी समय तक रेत पर चलते रहे।'

Share This News :