Home > देश विदेश ,
मेधा पाटकर सहित 16 लोगों पर मामला दर्ज

धार। à¤¬à¤¿à¤¨à¤¾ अनुमति सभा किए जाने के मामले में पुलिस ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर सहित 11 लोगों पर नामजद व 5 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पाटकर ने इसे डूब के क्षेत्र के लोगों की हक की आवाज को दबाने की सरकार की चाल कहा है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को निसरपुर में जिस तरह सभा का आयोजन हुआ, वो डूब क्षेत्र में लगी धारा 144 का उल्लंघन है। इसलिए इसमें मेधा पाटकर, प्रदीप पाटीदार, कैलाश पाटीदार, प्रखर जैन, कैलाश मालवीय, दिनेश पाटीदार, मुकेश मेहतर, सुरेश प्रधान, सुखदेव पाटीदार, राहुल उर्फ गोलू पाटीदार, सुमनबाई कहार सभी निवासी निसरपुर व देवराम नगर ग्राम खापरखेड़ा तथा 5 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।इधर, मेधा पाटकर ने कहा कि वो सोमवार को निसरपुर की निचली बस्ती में गईं थी, वहां हाट बाजार था। वे बस स्टैंड पर आईं और उसके बाद लोगों ने उनसे पुनर्वास नीति को लेकर जो सवाल किए, वे उनके जवाब दे रही थी। बाजार होने से लोग भी जमा हुए। यदि सभा करनी होती तो वे मंच लगाकर लोगों को एकत्रित करती। उन्होंने ये भी कहा कि वहां पुलिस प्रशासन मौजूद था, ऐसे में उन्होंने धारा 144 की मुनादी उसी समय क्यों नहीं कराई।

Share This News :