Home > देश विदेश ,
ट्रेन से टकराई ऑटो रिक्शा, 3 लोगों की मौत, पटरी से उतरे 3 डिब्बे

ट्रेन हादसों के बीच एक और घटना असम से सामने आई है. रविवार को यहां के श्रीकोना में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई.

हादसा एक पैसेंजर ट्रेन से हुआ. ये ट्रेन गुवाहाटी से सिल्चर जा रही थी. इसी दौरान श्रीकोना में ट्रेन के सामने एक ऑटो रिक्शा आ गया. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई.

हालांकि, ये ऑटो रिक्शा कैसे ट्रेन के सामने आया, इसका अभी पता नहीं लग पाया है. वहीं, ट्रेन या किसी यात्री को नुकसान की खबर नहीं है.

बंगाल में पटरी से उतरे डिब्बे

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा दोपहर 3.30 बजे हुआ. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे पीआरओ ने बताया, 'क्रेन मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत का काम किया जा रहा है'.

Share This News :