Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
बर्थडे पर PM मोदी के खिलाफ मनीष तिवारी का अश्लील ट्वीट, दोहराई दिग्गी की गाली

कांग्रेस नेताओं द्वारा अश्लील ट्वीट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके फॉलोवर्स के खिलाफ अश्लील ट्वीट किया है.

तिवारी ने नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए अपशब्द लिखे. मनीष तिवारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी का नाम लेते हुए बेहद गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इस ट्वीट की भाषा और शब्दावली लगभग वही है जो पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था. इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए गालीगलौज वाली फोटो ट्वीट की थी.

ट्वीट का सिलसिला तब शुरू जब मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी से संबंधित एक विडियो शेयर किया. इसमें पीएम मोदी राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाई दिए. य‍ह विडियो शेयर करना मोदी फॉलोवर्स को रास नहीं आया और एक व्यक्ति ने मनीष तिवारी को भड़काऊ भाषा में रिप्लाई किया. दीपक कुमार सिंह नाम के उस व्यक्ति ने ट्वीट किया कि,'' आप मोदी को देशभक्ति न सिखाइए चाचा? उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते. मोदी के डीएनए में..बस आप कितने नीचे गिर सकते हो देख लिया.''

Share This News :