Home > देश विदेश ,
हनीप्रीत का ड्राइवर प्रदीप राजस्थान से गिरफ्तार

गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी चहेती हनीप्रीत को पुलिस शिद्दत से तलाश कर रही है. इसी बीच हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हनीप्रीत के विश्वास पात्र ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है. पिछले कई दिनों से प्रदीप सालासर में छिपा हुआ था.

प्रदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि हरियाणा के डीजीपी ने भी की है. पुलिस को उम्मीद है कि प्रदीप से हनीप्रीत का कोई न कोई सुराग उनके हाथ लग सकता है. हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस कई प्रदेशों की खाक छान रही है. साथ ही नेपाल बॉर्डर से लगे इलाकों पर पुलिस की खास नजर है.

बताते चलें कि पुलिस हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए डेरा सच्चा सौदा की मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन विपासना इंन्सा को जरिया बनाना चाहती है. रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम का जो भी राजदार रहा है, पुलिस की अब उस पर पैनी नजर है.

Share This News :