Home > देश विदेश ,slider news,
मोदी-आबे ने रखी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव, PM बोले- जापान जैसा दोस्त नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर दिया है. यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है, बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है. सरकार की ओर से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा करे जाने की बात की है.

- पीएम मोदी और शिंजो आबे दांडी कुटीर संग्रहालय का दौरा कर रहे हैं, पीएम मोदी खुद आबे को कुटीर के बारे में बता रहे हैं.दोनों नेताओं का स्वागत 'सूती धागे की माला' पहनाकर किया गया.

 à¤¬à¥à¤²à¥‡à¤Ÿ ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखने के बाद पीएम मोदी और शिंजो आबे दांजी कुटीर पहुंचे हैं. दांडी कुटीर महात्मा मंदिर का ही हिस्सा है.

- पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हुआ है, जब 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे तब मैं और शिंजो आबे बुलेट ट्रेन में एक साथ बैठेंगे.

-पीएम मोदी बोले कि भले ही टेक्नोलॉजी जापान से मिल रही है, लेकिन बुलेट ट्रेन के संसाधन भारत में ही बनेंगे. देश की कंपनियों को नया रोजगार मिलेगा और मेक इन इंडिया को बल मिलेगा. 70 से अधिक छोटे शहरों को हवाई यात्रा शुरू की है.

Share This News :