Home > देश विदेश ,slider news,
जाधव केस में इंटरनेशनल कोर्ट में PAK का झूठ बताएगा भारत, देगा मेमोरिय

पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव केस को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेग में भारत बुधवार को एक मेमोरियल दाखिल करेगा. ये मेमोरियल दोपहर 3.30 बजे दिया जाएगा.

इस पत्र में भारत पाकिस्तान के रुख का पर्दाफाश करेगा. जिसमें कुलभूषण की गिरफ्तारी से जुड़े पाकिस्तान के झूठ को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के सामने रखेगा.

कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाते हुए वहां की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी. जिसके बाद भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पाकिस्तान के फैसले को चुनौती दी थी. भारत की अपील के बाद इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी थी.

2016 में हुई थी गिरफ्तारी

कुलभूषण जाधव को 3 मार्च, 2016 को ईरान से पाकिस्तान में अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पाकिस्तान का दावा था कि वह एक रिसर्च एंड एनैलेसिस विंग (रॉ) एजेंट है. जबकि भारतीय नागरिक जाधव कानूनी तौर पर ईरान में अपना व्यापार करते थे.

इसी साल 15 मई को इंटरनेशनल कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी. सुनवाई में भारत की दलीलों के बाद पाकिस्तानी पक्ष के वकीलों ने जाधव पर आतंकवाद के आरोपों को जायज बताते हुए फांसी के फैसले को जायज ठहराया था. जबकि भारत ने इसे विएना संधि का उल्लंघन मानते हुए कुलभूषण की सजा रद्द करने की दलील पेश की थी.

Share This News :