Home > देश विदेश ,
अवैध पटाखा फैक्ट्री सील

सिरसा में गुरमीत राम रहीम के डेरे पर शनिवार को भी पुलिस का तलाशी अभियान जारी है. इस दौरान पुलिस ने डेरे परिसर के अंदर से विस्फोटक जब्त किए हैं. हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मिश्रा ने साथ ही बताया कि डेरा परिसर के भीतर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, जिसे सील कर दिया गया है.

वहीं डेरे के भीतर से नर-कंकालों को दबाए जाने की खबरों को लेकर जब मिश्रा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है. इस मामले में जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई है. दरअसल सिरसा स्थित डेरा परिसर बहुत ही बड़ा है और वहां रविवार से ही खुदाई का काम शुरू हो पाएगा. खुद को स्वयंभू संत बताने वाले राम रहीम की जड़ें खंगालने में अच्छा खासा वक्त लग सकता है और तब तक लंबी-चौड़ी सर्च टीम भी अभियान में जुटी रहेगी.

Share This News :