Home > देश विदेश ,
मंदिर हो या मज़ार, म्यांमार में हर जगह मोदी-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की म्यांमार यात्रा गुरुवार को खत्म हो गई. पीएम मोदी यात्रा के आखिरी दिन मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की मज़ार पर गए.यहां पीएम ने मजार पर फूल भी चढ़ाए और इत्र भी छिड़का.इससे पहले पीएम मोदी कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.इसके बाद रामानजुम चेट्टी ने इसे चार ट्रस्टियों को सौंप दिया था. इन्होंने यंगून में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच इस मंदिर को फेमस बनाया.बता दें कि यह मंदिर पी रामानजुम चेट्टी ने 1871 में बनाया था, जो 1869 में आंध्र प्रदेश के बेल्लारी से म्यांमार पहुंचे थे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्वेदागोन पगोडा परिसर में बोधी का एक पौधा लगाया.

Share This News :