Home > देश विदेश ,slider news,
पत्रकार की हत्या: 2 से पूछताछ जारी, गडकरी का राहुल को जवाब- PM क्या हर मुद्दे पर बोलें?

कन्नड़ की वरिष्ठ महिला पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि खास विचारधारा लोगों पर थोपी जा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मौसमी हिंदुत्व नेता हैं. गौरी लंकेश की हत्या पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी के दो मायने हैं.

पीएम क्या हर मुद्दे पर बोलें?

राहुल को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी हत्या बेहद अफसोस जनक है और हमें इसका दुख है. लेकिन हमारे लोगों का और हमारी पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं है. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और उनका काम है कि दोषी लोगों को पकड़े और उनका सजा दें. कई बार हमारे लोगों की भी हत्या होती है और कई बार हमारे विरोधी लोगों की भी. लेकिन बिना किसी जांच के राहुल गांधी ने जिस तरह से यह आरोप लगाए हैं, वह एकदम बेबुनियाद और झूठे हैं. प्रधानमंत्री इस समय विदेश में है और जरूरी नहीं है कि वह हर बात पर बयान दें, इसलिए प्रधानमंत्री को इससे जोड़ना एकदम गलत है. कर्नाटक सरकार को दोषियों को पकड़ कर सजा दिलानी चाहिए.

2 लोगों से पूछताछ जारी

वहीं कार्रवाई के नाम पर चिकाकमलगुर पुलिस दो व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है. एक का नाम संदीप और दूसरे का मल्लियार्जुन है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दो लोगों ने à¤—ौरी लंकेश à¤•े खिलाफ फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था, उनसे भी पूछताछ हो रही है. सीएम ने कहा कि कलबुर्गी, पंसारे और दाभोलकर की हत्या में भी ऐसे ही हथियारों का इस्तेमाल हुआ था. वह हाल ही में मुझसे मिली थीं, लेकिन किसी धमकी के बारे में नहीं बताया. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि प्रगतिवादी विचारों का प्रसार करने वाले ऐक्टविस्ट्स को सुरक्षा दी जाए. यह सच है कि यह एक संगठित अपराध है, पुलिस इस पर नजर बनाए हुए है. सीएम सिद्धारमैया ने एक महानिरीक्षक (आईजी) की अध्यक्षता वाली एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दे दिया है.

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हम इस मामले में सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं. पुलिस की 3 टीमें वारदात की छानबीन कर रही हैं. अलग-अलग टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है. वहीं गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 

भाई ने की CBI जांच की मांग

वहीं गौरी लंकेश के भाई ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि कलबुर्गी के मुद्दे को देखा है. राज्य की जांच को देखते हुए दुख के साथ मैं कहता हूं कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है. वह ऐक्टिविस्ट थीं, अपना काम करती थीं. जहां तक मुझे पता है उन्हें किसी तरह की धमकी नहीं मिलती थी.

गौरी लंकेश की हत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सोनिया के हवाले से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के एक बयान के मुताबिक, 'निडर और स्वतंत्र विचारों के लिए जानी जाने वाली गौरी लंकेश के भीतर तंत्र के साथ लोहा लेने के लिए असाधारण धैर्य व दृढ़ संकल्प था.' बयान में कहा गया है, 'देश में बुद्धिजीवियों, स्वतंत्र विचारकों और पत्रकारों की सिलसिलेवार हत्याओं ने एक ऐसा माहौल पैदा कर दिया है जो दर्शाता है कि असंतोष, वैचारिक मतभेद और विचारों की अभिव्यक्ति हमारे जीवन को खतरे में डाल सकती है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और नहीं किया जाना चाहिए.' बयान के अनुसार, 'यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही दुखद क्षण है और यह इस तथ्य की याद दिलाता है कि असहिष्णुता और कट्टरता हमारे समाज में अपना सिर उठा रही है.'

Share This News :