Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
मोदी सरकार की नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद किया: राहुल गांधी

अहमदाबाद. à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² गांधी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैम्पेन की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की पॉलिसी, नोटबंदी और जीएसटी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि वो गुजरात के लाखों किसानों का सपना है। छोटे किसानों ने अमूल को खड़ा किया। नोटबंदी छोटे किसानों पर आक्रमण था। उनको दबाने की कोशिश थी। जो छोटे व्यापारी थे उनको सबसे ज्यादा चोट लगी। लाखों लोगों का रोजगार छिना। जीडीपी कम हुई। मोदी जी वहां नहीं रुके...
 
 
 
- राहुल ने कहा- "जीएसटी कांग्रेस की सोच थी। एनडीए के जीएसटी और कांग्रेस के जीएसटी में बहुत फर्क है। छोटे व्यापारी के पास 15 या 20 अकाउंटेंट नहीं होते। बड़ी कंपनियों के पास होते हैं। हमने कहा था, हिंदुस्तान में बहुत सारे टैक्स हैं। इन सब को जीएसटी में डालिए।"
- "हमने कहा था 28 फीसदी जीएसटी होनी ही नहीं चाहिए। हमने इसे 18 फीसदी की बात कही थी। इसे भी धीरे से करने को कहा था। सरकार को ड्रामा करना था। रात 12 बजे किया। गुजरात के छोटे व्यापारी को झटका दिया। मेन बात क्या है। मोदी जी स्वच्छता और गंगा की बात करते हैं। लेकिन देश के सामने बड़ा मुद्दा खड़ा है।:
- "सवाल है कि हिंदुस्तान के करोड़ों युवाओं को रोजगार कैसे दिया जाए। कंपटीशन किससे है? चाइना से है। कपड़े से लेकर जूते तक जहां भी देखिए मेड इन चाइना नजर आता है। दुनिया पूछ रही है कि क्या हिंदुस्तान चाइना से कंपटीशन कर सकता है। वहां डेमोक्रेसी नहीं, सेना है। वहां के लोग डर से काम करते हैं। उनका मुकाबला हिंदुस्तान के छोटे व्यापारी कर सकते हैं।"

Share This News :