Home > देश विदेश ,slider news,
BRICS समिट में हिस्से लेने पहुंचे पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति ने किया स्वागत

चीन में सोमवार से शुरू हुए 9वें ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्यामन पहुंचे. इस दौरान मेजबान राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकोब जूमा का औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच खासी गर्मजोशी देखने को मिली.चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों को ‘ज्वलंत मुद्दों’ के समाधान में कूटनीतिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए. शी ने हाल ही में भारत के साथ डोकलाम में हुए गतिरोध का सीधे उल्लेख नहीं किया, लेकिन कहा कि मुद्दों के हल का आधार ‘शांति और विकास’ होना चाहिए क्योंकि विश्व ‘संघर्ष और टकराव’ नहीं चाहता. उन्होंने कहा, ‘हम ब्रिक्स देशों को वैश्विक शांति और स्थायित्व बरकरार रखने की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.' à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री मोदी डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे. कल यानी 5 सितंबर को दोनों नेताओं की अलग से मुलाकात भी तय है. मोदी से मिलने के पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सकारात्मक संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों को साझा और मजबूत सुरक्षा पर आधारित वैश्विक शांति और स्थिरता को बरकरार रखना चाहिए.

Share This News :