Home > देश विदेश ,
हनीप्रीत को पकड़ना आसान नहीं, तलाश में नेपाल बॉर्डर पहुंची पुलिस

हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी किया है. हनीप्रीत पर यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दोषी राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है. हनीप्रीत की तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल बॉर्डर पहुंची है.

25 अगस्त यानी शुक्रवार को डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था. सूत्रों की मानें तो दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को भगाने का प्लान तैयार किया गया था. हरियाणा पुलिस और सेना की मुस्तैदी से उनके प्लान पर पानी फिर गया.

Share This News :