Home > देश विदेश ,
नए नामों से चौंका सकते हैं मोदी

तीन साल पूरे कर चुकी मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होने वाला है. गुरुवार शाम को कई मंत्रियों ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी. राजीव प्रताप रूडी, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय के इस्तीफे हो गए हैं, वहीं कई मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है. लेकिन अब सभी की नजर है कि टीम मोदी में किसकी एंट्री होगी, कहा जा रहा है कि इस बार के फेरबदल में काफी नए चेहरे आ सकते हैं.कहा जा रहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों के कामकाज का ऑडिट किया था, सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया था. इस रिपोर्ट में मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लागू करने से लेकर पार्टी की जिम्मेदारियों का लेखा जोखा है. ऑडिट के आधार पर ही कैबिनेट फेरबदल का फैसला लिया जा रहा है.कहा जा रहा है कि जलमंत्री उमा भारती, राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते की छुट्टी की जा रही है. वहीं यूपी से वरिष्ठ मंत्री कलराज मिश्र का भी हटना तय है. कलराज मिश्र को किसी राज्य का गवर्नर बनाया जा सकता है.मंत्रिमंडल में कुछ मंत्री ऐसे हैं जिनके काम से पीएम मोदी काफी खुश हैं. इन मंत्रियों में पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं. फिलहाल जावड़ेकर के पास मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है

Share This News :