Home > देश विदेश ,
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चीन-PAK सीमा पर सैटेलाइट से रखी जाएगी नजर

चीन और पाकिस्तान की सीमा पर लगातार हो रही घटनाओं के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मोदी सरकार अब इन सीमाओं पर सैटेलाइट के जरिए नजर रखेगी. जिसके जरिए भारत के खिलाफ हो रही गतिविधियों पर ITBP, BSF को बिल्कुल रियल टाइम एरियल जानकारी मिल पाएगी. कहा जा रहा है कि इस पूरी गतिविधि पर नजर रखने के लिए दिल्ली-एनसीआर में मुख्यालय भी बन सकता है.गृहमंत्रालय से साथ ITBP, BSF, SSB और ISRO के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है. साफ है अगर ये सिस्टम काम में आता है तो भारत-पाकिस्तान, भारत-बांग्लादेश, भारत-चीन, भारत-नेपाल बॉर्डर पर होने वाली घुसपैठ पर रोक लगेगी.

Share This News :